फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सदन में खूब गूंजे बिजली-पानी और सीवरेज के मुद्दे

Wed, 24 Dec 2025 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू में नगर परिषद की साधारण बैठक में भाग लेते पार्षद।-संवाद
विज्ञापन
नगर परिषद के जनरल हाउस में एक महीने में सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश
विज्ञापन

अम्रुत योजना के शेष कार्य को पूरा करने के लिए भी हाउस में प्रस्ताव किया पारित

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। लगभग आठ सालों से कचरा निष्पादन साइट की तलाश में हताश नगर परिषद अब कार्रवाई के मूड में है। बुधवार की बैठक में शहर की सफाई और अम्रुत योजना के शेष कार्यों पर ठोस प्रस्ताव पारित किए गए। ठेकेदारों को जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए गए।
नगर परिषद का जनरल हाउस बुधवार सुबह साढ़े 11 बजे शुरू हुआ। इसमें सबसे पहले पिछली बैठक में हुई कार्रवाई की पुष्टि की गई। इसके बाद शहर की सफाई का मामला गूंजा। इसको लेकर नगर परिषद अध्यक्ष, कार्यकारी अधिकारी समेत तमाम पार्षदों के चेहरे पर चिंता दिखाई दी। चर्चा की गई कि शहर की सफाई व्यवस्था को ठीक करने के लिए कठोर कदम उठाने होंगे। नगर परिषद ने सफाई व्यवस्था देख रहे ठेकेदारों को संबंधित कार्य को ठीक करने की दिशा में कदम उठाने के निर्देश दिए। एक महीने के भीतर सफाई व्यवस्था में सुधार लाने को कहा।
विज्ञापन

शहर से निकलने वाले कचरे के निष्पादन के लिए साइट का प्रबंध न होने पर हाउस में तमाम पदाधिकारी और अधिकारी हताश नजर आए। करीब आठ साल से नगर परिषद और प्रशासन कचरा निष्पादन साइट के लिए जमीन तलाश रहे हैं लेकिन अभी तक साइट नहीं मिली है। बैठक में सीवरेज, बिजली, पानी के मसलों पर भी चर्चा की गई। हाउस टैक्स को लेकर लंबी चर्चा चली। इसके नए आकलन के संदर्भ में भी चर्चा की गई।
नगर परिषद अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत ने बताया कि बुधवार को बैठक में शहर के विकास मसलों को लेकर चर्चा की गई। अधूरे कार्यों को जल्द पूरा करने को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया। अम्रुत योजना का कार्य लगभग पूरा होने वाला है। जो कार्य शेष रहे हैं उन्हें पूरा करने को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया। ठेकेदारों को काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान नगर परिषद क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है। नगर परिषद ने राहत कार्य करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इनर अखाड़ा बाजार में राहत एवं बचाव कार्य किया है। आने वाले समय में इनर अखाड़ा बाजार को सुरक्षित करने और मठ क्षेत्र से हो रहा भूस्खलन रोकने के लिए मास्टर प्लान बनाने की सिफारिश की है। नगर परिषद प्रशासन के साथ मिलकर कार्य करेगी। यह बैठक दोपहर बाद 2:30 बजे तक चली।
विज्ञापन

इस दौरान उपाध्यक्ष चंदन प्रेमी, कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी, पार्षद आशा महंत, निर्मला, दानवेंद्र सिंह, राजकुमार, राजेश ठाकुर, शालिनी राय, उमा पाल, अमीना के अलावा मनोनीत पार्षद विशाल सूद, ज्ञान चंद, वीरेंद्र शर्मा, सोनी देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें