भुंतर (कुल्लू)। जिला कुल्लू की नगर पंचायत भुंतर की बेटी इशिता सूद ने एमए अंग्रेजी में विश्वविद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया है।
हाल ही में आयोजित सरदार वल्लभभाई पटेल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने इशिता सूद को पदक प्रदान किया। इशिता सूद ने सफलता से न केवल अपने माता-पिता का सपना साकार किया, बल्कि भुंतर और जिले का नाम भी रोशन किया है। उनके पिता मनोज सूद और माता अंबिका सूद ने बेटी की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया। संवाद