प्रेरणा मिस ब्यूटीफुल और कुशल को मिस्टर हैंडसम का खिताब
वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बागन में मनाया विदाई समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बागन में विदाई समारोह मनाया। जमा एक के विद्यार्थियों ने जमा दो कक्षा के वरिष्ठ सहपाठियों को विदाई दी। इस समारोह की शुरुआत कार्यकारी प्रधानाचार्य राजेंद्र ने की।
कनिष्ठ विद्यार्थियों ने अपने वरिष्ठों का तिलक लगाकर स्वागत किया। इसके उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रमों से विद्यार्थियों ने समां बांधा।
विद्यार्थियों ने एकल गीत, समूह गीत, खेल और कुल्लवी नाटी की प्रस्तुति से समारोह को खास बनाया। इसमें मिस और मिस्टर फेरयवेल, मिस ब्यूटीफुल और मिस्टर हैंडसम की स्पर्धाएं आकर्षण का केंद्र रहीं। इन स्पर्धाओं में विजेता का खिताब पाने के लिए प्रतिभागी विद्यार्थियों को कई पड़ावों से गुजरना पड़ा। बाधाओं को पार कर इशांत ने मिस्टर और गौरी ने मिस फेयरवेल का ताज अपने नाम किया। इसके अलावा मिस ब्यूटीफुल का प्रेरणा और मिस्टर हैंडसम का खिताब कुशल के नाम रहा। इस दौरान वरिष्ठ विद्यार्थियों ने कनिष्ठों के साथ विद्यालय में रहे अपने अनुभवों को साझा किया। इस दौरान शिक्षक वर्ग से ललिता, ममता, अनुपमा, स्मृतिका, तृप्ता शर्मा, नेहा शर्मा, अनिता, संग्राम, वेद राम, सुनील आदि उपस्थित रहे।