कुल्लू। जिला कुल्लू एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से ढालपुर मैदान में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय एथलेटिक्स मेगा इवेंट शुक्रवार से शुरू हो गया। प्रतियोगिता में जिलेभर के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। जीत के लिए खिलाड़ी खूब पसीना बहा रहे हैं।
प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-16, अंडर-18, अंडर-20 (छात्र-छात्रा) तथा ओपन महिला और पुरुष वर्ग के लिए विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं। इनमें 100, 200, 400, 800, 1500 मीटर, 3, 5 और 10 किलोमीटर दौड़ के अलावा लंबी कूद, ऊंची कूद, थाली फेंक, गोला फेंक, भाला फेंक और रिले दौड़ शामिल हैं।
एसोसिएशन के सचिव युवराज वर्मा ने बताया कि पहले दिन लंबी कूद अंडर-14 छात्र वर्ग में ईशांत ठाकुर प्रथम, सक्षम द्वितीय और सूर्यांश तृतीय स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में वान्या ने पहला और दिव्या ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
गोला फेंक अंडर-16 छात्र वर्ग में वैभव प्रथम, नमन ठाकुर द्वितीय और सक्षम मेहता तृतीय रहे। छात्रा वर्ग में एंजल ने पहला, वानी शर्मा ने दूसरा और ताशीन ने तीसरा स्थान हासिल किया।
अंडर-18 छात्र वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में आशीष ने प्रथम, भूपेंद्र ने द्वितीय और अमित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, अंडर-20 छात्र वर्ग की 100 मीटर दौड़ में रोहन कुमार विजेता रहे। छात्रा वर्ग में मुस्कान प्रथम, उर्मिला द्वितीय और सपना तृतीय स्थान पर रहीं। इस अवसर पर विजय ठाकुर, निशांत वर्मा, एकलव्य, पवन ठाकुर, ब्राजील नरेंद्र, भीमसेन, मीना शर्मा आदि गण्यमान्य लोग मौजूद रहे। संवाद
कुल्लू के ढालपुर में जिला स्तरीय एथलीट प्रतियोगिता के दौरान 100 मीटर दौड़ में भाग लेती प्रतिभाग