कुल्लू। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) महिलाओं और युवतियों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए ब्यूटी पार्लर संबंधी प्रशिक्षण देगा। इसके लिए संस्थान ने इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे हैं।
अभ्यर्थी आगामी 11 मई तक आरसेटी कार्यालय पतलीकूहल में प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकती हैं। कार्यक्रम समन्वयक सौरव उपाध्याय ने कहा कि अभ्यर्थियों को 35 दिनों तक ब्यूटी पार्लर का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण निशुल्क रहेगा। संवाद