केलांग (लाहौल-स्पीति)। हमीरपुर की एक निजी कंपनी की ओर से सुरक्षा गार्ड के 80 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थी पात्र होंगे। भर्ती के लिए 25 नवंबर को जिला रोजगार कार्यालय केलांग में कैंपस साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि इन पदों के लिए अभ्यर्थी का दसवीं पास होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों की आयु 19 से 40 वर्ष के बीच और न्यूनतम लंबाई 168 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
चयनित अभ्यर्थियों को 19,000 से 24,000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। एक माह का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद उन्हें हिमाचल प्रदेश में नियुक्ति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कैंपस साक्षात्कार 25 नवंबर को पूर्वाह्न 11 बजे जिला रोजगार कार्यालय केलांग में होगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के दौरान अपने सभी मूल दस्तावेज साथ लाने होंगे। इनमें हिमाचली प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण प्रमाण पत्र और शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र सहित अन्य जरूरी दस्तावेज शामिल हैं। संवाद