कुल्लू। हमीरपुर की एक नामी कंपनी सुरक्षा गार्डों की भर्ती करेगी। इससे जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलेगा। जिला रोजगार अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि 17 मई को कैंपस साक्षात्कार उप रोजगार कार्यालय आनी में होंगे।
उन्होंने बताया कि भर्ती में भाग लेने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी की आयु 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को मासिक वेतन 19,000 से 24,000 हजार रुपये तक दिया जाएगा। नौकरी का कार्यक्षेत्र हिमाचल और चंडीगढ़ रहेगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए 17 मई को सुबह साढ़े 10 बजे उप रोजगार कार्यालय आनी में उपस्थित हो सकते हैं। संवाद