फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीजीटी पदों के लिए 25 को होंगे साक्षात्कार

Fri, 20 May 2016 09:48 PM IST
कुल्लू/ केलांग
विज्ञापन
टीजीटी के पदों के ‌लिए होंगे साक्षात्कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टीजीटी आर्ट्स, मेडिकल व नॉन मेडिकल के पदों के लिए उच्च शिक्षा विभाग केलांग में 25 मई को साक्षात्कार लिए जाएंगे। साक्षात्कार के लिए पात्र उम्मीदवारों को नाम रोजगार कार्यालय में दर्ज होना अनिवार्य है। भर्ती बैकलॉग भूतपूर्व स्वतंत्रता सैनानियों के आश्रितों के लिए की जा रही है। स्टेट कैडर के 77 पदों के लिए साक्षात्कार होंगे। जिला लाहौल-स्पीति के काजा, केलांग तथा उदयपुर खंड के पात्र अभ्यर्थी जिनके नाम रोजगार कार्यालय काजा, केलांग व उदयपुर में दर्ज है, साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। प्रार्थी द्वारा किसी भी मान्यता प्राप्त विवि या शिक्षण संस्थान से बीएससी (बीएड मेडिकल/नॉन मेडिकल) बीए/बीएड उत्तीर्ण होना चाहिए।
विज्ञापन


प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड या प्रदेश शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के माध्यम से आयोजित अध्यापक पात्रता परीक्षा पास की होनी चाहिए। प्रार्थी को साक्षात्कार के समय अपना पूर्ण बायोडाटा, जाति प्रमाण पत्र, हिमाचली प्रमाण, चरित्र प्रमाण, वार्ड ऑफ फ्रीडम फाइटर, शैक्षणिक व व्यवसायिक योग्यता की मूल व छाया प्रतियां साथ लानी होंगी। स्टेट कैडर में टीजीटी के 77 पदों में आर्ट्स के 30, नॉन मेडिकल के 27 और मेडिकल के 20 पद शामिल हैं।

इनमें सामान्य वर्ग के तीन, ओबीसी के 19 और एससी के 55 पद शामिल हैं। इधर, उच्च शिक्षा उपनिदेशक प्रेम नाथ परशिरा ने बताया कि पात्र उम्मीदवारों के 25 मई को साक्षात्कार लिए जाएंगे। टीजीटी भर्ती के लिए केवल वार्ड ऑफ फ्रीडम फाइटर के ही साक्षात्कार लिए जाएंगे। इसके तहत उप-श्रेणियों के लिए पद आरक्षित किए गए हैं। टीजीटी आर्ट्स, नॉन मेडिकल व मेडिकल स्टेट कैडर के 77 पदों पर भर्ती होगी। जिला लाहौल-स्पीति के पात्र उम्मीदवारों का साक्षात्कार उच्च शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें