फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: होटलियर एसोसिएशन के पदाधिकारियों से पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। मनाली होटलियर एसोसिएशन की पुरानी कार्यकारिणी पर नियमों के विपरीत अपना कार्यकाल बढ़ाने के आरोपों के बाद एसडीएम रमण कुमार शर्मा जांच कर रहे हैं। उन्होंने जहां एसोसिएशन के रिकॉर्ड की जांच की, वहीं एसोसिएशन की पुरानी कार्यकारिणी के कुछ पदाधिकारियों और चुनाव समिति के अध्यक्ष से पूछताछ की।
विज्ञापन

मनाली होटलियर एसोसिएशन के चुनाव 25 सितंबर को होने निश्चित हुए थे। 14 सितंबर को नामांकन पत्र भरने से ठीक पहले एसोसिएशन को उपायुक्त का आदेश पत्र मिला। इसमें चुनाव पर रोक लगाने के आदेश थे। साथ ही एसडीएम मनाली को जांच की जिम्मेदारी दी गई थी। एसोसिएशन के कुछ सदस्यों ने शिकायत की थी कि एसोसिएशन की पुरानी कार्यकारिणी ने नियमों के विपरीत अपना कार्यकाल बढ़ाया। एसडीएम ने जांच प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए शनिवार को एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष, महासचिव, चुनाव समिति के प्रभारी और शिकायतकर्ता को अपने कार्यालय में बुलाकर पूछताछ की।
दोनों पक्ष से पूछताछ के बाद एसोसिएशन का रिकाॅर्ड भी जांचा गया। अब 26 सितंबर को इस सिलसिले में फिर जांच की जाएगी। चुनाव समिति के प्रभारी गजेंद्र ठाकुर ने बताया कि उपायुक्त के आदेशों की पालना की जा रही है। एसडीएम ने जांच के सिलसिले में पूछताछ की है। अब 26 सितंबर को फिर बुलाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें