फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

... इन्तहा हो गई, इंतजार की

विज्ञापन
कुल्लू अस्पताल में टेस्ट के लिए मरीजों की लगी लंबी लाइनें। -संवाद - फोटो : Kullu
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। जिला कुल्लू के लोगों की समस्याएं कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। एक तरफ क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में चिकित्सकों की कमी है, वहीं दूसरी ओर एसआर लैब बंद होने से टेस्ट करवाना मुश्किल हो रहा है। कई घंटे तक इंतजार करने के बाद भी टेस्ट करवाने के लिए कई मरीजों की बारी नहीं आ रही है। एसआर लैब की जगह पुणे की कंपनी के कर्मचारी भी नहीं अभी तक कुल्लू नहीं पहुंचे हैं। ऐसे में मरीजों के इंतजार की हद पार हो गई है।
विज्ञापन

कुल्लू अस्पताल में झमाझम बारिश होने के बावजूद 501 मरीज उपचार करवाने पहुंचे। मरीज राजेश ने कहा कि डॉक्टर ने उन्हें निपिड प्रोफाइल टेस्ट करवाने के लिए कहा, लेकिन टेस्ट के लिए लंबी लाइन होने के कारण वह टेस्ट नहीं करवा पाए। सरकारी लैब के बाहर भीड़ अधिक थी। हालांकि वह सुबह जल्द अस्पताल पहुंच गए थे। इसके बाद भी टेस्ट करवाने के लिए बारी नहीं आई। कई लोग निजी लैब में महंगे टेस्ट नहीं करवा पा रहे हैं। हेपेटाइटस बी सरफेस एंटीजन का टेस्ट करवाने पहुंची सुशीला ने कहा कि वह सुबह 10:00 बजे से लाइन में लगी रही और करीब 10:40 बजे टेस्ट करवा पाई। मरीज रोहित, सुशांत, अमन शर्मा, कविता ने कहा कि अस्पताल में टेस्ट करवाने के लिए कई घंटे लाइनों में खड़े होना पड़ रहा है। पीपीपी मोड (पब्लिक प्राइवेट पार्टनशिप) पर चलने वाली एसआर लैब की सेवाएं खत्म होने से मरीजों को टेस्ट करवाने के लिए चक्कर काटने पड़ रहे हैं। अस्पताल की सरकारी लैब में भी सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक टेस्ट के लिए सैंपल लिए जा रहे हैं। इसके बाद मरीजों को मजबूरन निजी लैब में महंगे टेस्ट करवाने पड़ रहेे हैं और कुछ लोग बिना टेस्ट करवाए ही लौट रहे हैं। एसआर लैब की जगह पुणे की कंपनी अब मरीजों को टेस्ट की सुविधा देगी, लेकिन इस कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी कुल्लू नहीं पहुंचे हैं। टेस्ट सुविधाएं न मिलने से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गंभीर बीमारी से ग्रस्त मरीज निजी लैब में महंगे टेस्ट करवाने के लिए विवश हैं। इस संबंध में अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नरेश ने कहा कि कंपनी का सामान अस्पताल में पहुंच गया है। कंपनी को जल्द टेस्ट के लिए सैंपलिंग शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें