कुल्लू। हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक की शांगरीबाग शाखा ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई) और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई) के तहत तीन लाभार्थी परिवारों को कुल छह लाख रुपये की बीमा सहायता प्रदान की। प्रत्येक परिवार को दो-दो लाख रुपये का बीमा लाभ मिला।
शाखा प्रबंधक मधुर चौहान ने बताया कि बैंक ने सभी आवश्यक औपचारिकताएं समयबद्ध ढंग से पूरी करते हुए बीमा दावों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित किया, जिससे संकट की घड़ी में प्रभावित परिवारों को आर्थिक संबल मिला।
उन्होंने लोगों से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि ये योजनाएं जरूरत के समय परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती हैं।