फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: विधायक अनुराधा ने सुनीं जनसमस्याएं

विज्ञापन
लाहौल में चंद्रावैली में पहुंची विधायक अनुराधा का स्वागत करते ग्रामीण।-संवाद
विज्ञापन
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। जिले की चंद्राघाटी के दो दिवसीय दौरे के दौरान शुक्रवार को विधायक अनुराधा राणा ने पंचायत शूलिंग, खंगसर और गोंधला का दौरा किया। उन्होंने रालिंग, खोरपाणी, जागला, मूर्तिचा और खंगसर गांवों के लोगों की समस्याओं को सुना। लोगों ने क्षतिग्रस्त हुई सिंचाई कूहल के लिए बजट की मांग की है। महिला मंडलों ने अपने भवनों की मरम्मत के लिए धनराशि की मांग की है।
विज्ञापन

इसके अलावा तेलिंग से लेकर गोंधला तक कम वोल्टेज और बार-बार बिजली कट से निजात दिलाने के लिए ट्रांसफार्मर की क्षमता को बढ़ाने की भी ग्रामीणों ने मांग रखी। विधायक ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है। वहीं, विधायक ने निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और विभागीय अधिकारियों को निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष सोनम ठाकुर, जिप सदस्य निर्मला, शूलिंग पंचायत के प्रधान अशोक कुमार, अनिल कुमार, छिमें, सुशीला, सुरेश मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें