फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: भगवान रघुनाथ की रथयात्रा को लेकर मैदान का निरीक्षण

Thu, 18 Sep 2025 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
रथ मैदान का निरीक्षण करते हुए देव कारकून एवं अ​धिकारी। सोशल मी​डिया
विज्ञापन
दो अक्तूबर से शुरू होगा देवी-देवताओं का महाकुंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के लिए अब कुछ दिन शेष बचे हैं। दो अक्तूबर से देवी-देवताओं का महाकुंभ शुरू होगा। भगवान रघुनाथ की रथयात्रा को देखते हुए वीरवार को ढालपुर स्थित रथ मैदान का भगवान रघुनाथ के कारदार, नगर परिषद कुल्लू और विभागीय अधिकारियों ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। भगवान रघुनाथ के कारदार दानवेंद्र सिंह ने कहा कि ऐतिहासिक रथ यात्रा के लिए समुचित व्यवस्थाओं का प्रशासन से निवेदन किया गया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि देव संस्कृति, लोक आस्था और कुल्लू की पहचान का प्रतीक है। प्रशासन से अपेक्षा है कि इस देव समागम को व्यवस्थित और भव्य रूप दिया जाएगा। इस दौरान डीएसपी राजेश ठाकुर, जिला देवी-देवता कारदार संघ के अध्यक्ष दोत राम ठाकुर भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें