केलांग (लाहौल-स्पीति)। उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने शुक्रवार को इको-टूरिज्म परियोजना लाहौल-हाट, दालंग का निरीक्षण किया। इसमें विभागों के प्रमुख अधिकारियों ने भी भाग लिया।
बीएसएनएल के अधिकारियों ने इस दौरान उपायुक्त को अवगत कराया कि यह परियोजना निर्माणाधीन है। अब तक 2.5 करोड़ की राशि व्यय की जा चुकी है। उपायुक्त ने इस दौरान निर्माण करने वाली एजेंसियों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य में तेजी लाई जाए और परियोजना के पहले चरण को तीन माह में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि लाहौल-हाट, दालंग में विकसित की जा रही यह इको-टूरिज्म परियोजना सतत पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और प्राकृतिक सौंदर्य को संरक्षित रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस अवसर पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी आकांक्षा शर्मा, डीसीएफ लाहौल अनिकेत वानवे, लोक निर्माण विभाग एवं बीएसएनएल के अधिशासी अभियंता उपस्थित रहे। संवाद