फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्री-प्राइमरी की गतिविधियों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
प्री-प्राइमरी में गतिविधियों का निरीक्षण के लिए मौहल स्कूल में पहुंची टीम के सदस्य - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। प्री-प्राइमरी स्कूलों में चल रही गतिविधियों का जायजा लेने के लिए केंद्र व राज्य सरकार की एक संयुक्त टीम मंगलवार को कुल्लू पहुंची। मौहल स्कूल में टीम ने जायजा लिया। प्री-प्राइमरी में पढ़ रहे बच्चों को कविता पाठ, कहानियां, एक्टिविटी आदि में अव्वल पाया गया।
विज्ञापन

टीम ने प्रदेश भर में छह स्कूलों का चयन किया था, जिसमें राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला मौहल कुुल्लू-1 और लोअर विंग स्कूल ढालपुर शामिल है। इसी कड़ी में शिक्षा विभाग की एक टीम मंगलवार को स्कूल पहुंची। टीम ने स्कूल के अध्यापकों के कार्यों की सराहना की। कहा कि इस प्रकार के कार्यों को दूसरे स्कूलों में करने की जरूरत है। तभी प्राइमरी स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ेगी। राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला मौहल कुुल्लू-1 के केंद्रीय मुख्य शिक्षक नीरज गौतम ने कहा कि प्री-प्राइमरी का मंगलवार को शिक्षा विभाग की छह सदस्यीय टीम ने स्कूल का निरीक्षण किया। टीम में शिक्षा विभाग के केंद्र व राज्य के प्रतिनिधि शामिल थे। उन्होंने कहा कि टीम ने राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला मौहल कुल्लू-1 में प्री-प्राइमरी की कक्षा में चल रही गतिविधियों का जायजा लिया। इस दौरान शिक्षा खंड कुल्लू-1 से बीआसीसी प्रोमिला ठाकुर भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्री-प्राइमरी में विभिन्न गतिविधियां करवाई जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें