फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 ब्लैक स्पॉटों पर लगेंगे साइन बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कुल्लू के ब्लैक स्पॉट पर पुलिस साइन बोर्ड लगाने जा रही है। हालांकि कई जगहों पर इस दिशा में काम भी शुरू हो गया है। इसमें वाहन चालकों के साथ पर्यटकों को ब्लैक स्पॉट के खतरे को लेकर अलर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

कुल्लू पुलिस जिला भर में करीब 40 ऐसे ब्लैक स्पॉटों पर साइन बोर्ड लगाने जा रही, जो हादसे को लेकर काफी संवेदनशील हैं। इन स्पॉटों से करीब 100 मीटर पहले इन साइन बोर्डों को लगाया जाएगा। जिला पुलिस की ओर से छेड़े गए जीरो अभियान के तहत साइन बोर्ड लगाए जा रहे हैं। पुलिस ने अपने सर्वे में बाह्य सराज आनी-निरमंड से लेकर मनाली तक 40 ब्लैक स्पॉटों का चयन किया है। ये साइन बोर्ड खासकर एनएच और जिले के प्रमुख मार्गों पर लगाए जाएंगे। ब्लैक स्पॉटों पर चेतावनी बोर्ड लगने से आम वाहन चालकों के साथ घाटी के सैर सपाटे को आने वाले सैलानियों को भी लाभ मिलेगा। राजेंद्र चौधरी, ध्यान सिंह, प्रेम सिंह, अनूप राम, रमेश ठाकुर, दीपेश सिंह, अजय कुमार, सुनील कुमार, दीपक ठाकुर, रंजीत सिंह तथा राहुल ने कुल्लू पुलिस की ओर से शुरू की जा रही इस पहल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि ब्लैक स्पॉट पर साइन बोर्ड को लगाने से हादसों से बचा जा सकता है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस ने जीरो अभियान के तहत साइन बोर्ड लगाने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि जिले में सड़क हादसे शून्य हो, इस दिशा में पुलिस काम कर रही है। इसको लेकर जिला के संबंधित पुलिस थानों व चौकियों की ओर से आम लोगों के साथ बस, ट्रक और टैक्सी यूनियनों को भी जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें