कुल्लू। हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना (चरण-II) के तहत परियोजना निदेशक डॉ. सुनील चौहान ने वीरवार को कुल्लू का दौरा किया।
इस दौरान उन्होंने खंड परियोजना प्रबंधन इकाई स्टाफ के साथ समीक्षा बैठक की। अधिकारियों को जिला कुल्लू में चल रही सिंचाई उप-परियोजनाओं का समय-समय पर निरीक्षण करने के निर्देश दिए। प्रवाह सिंचाई उप परियोजनाओं छरेहड़ा और फलटनाला के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
परियोजना निदेशक ने अधिकारियों को सिंचाई योजना को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम पंचायत मौहल में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ किसानों की जरूरतें, आजीविका के साधनों के बारे में चर्चा की।
इस दौरान जिला परियोजना प्रबंधन इकाई मंडी से जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. सोनल गुप्ता, खंड परियोजना प्रबंधन इकाई कुल्लू से खंड परियोजना अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार, राज्य परियोजना प्रबंधन इकाई हमीरपुर से विषयवाद विशेषज्ञ डॉ. जगदीश कुमार जंजिहा आदि मौजूद रहे। संवाद