फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू जेल में बंदियों ने किया आध्यात्मिक चिंतन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से संचालित बंदी सुधार एवं पुनर्वास कार्यक्रम ‘अंतर्क्रांति’ के तहत जिला कारागार कुल्लू में आध्यात्मिक चिंतन और भजन-कीर्तन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य बंदियों को आत्मचिंतन, सकारात्मक सोच और आध्यात्मिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना से हुई। इसका गायन साध्वी गुरुगीता भारती और साध्वी कंचन भारती ने किया। महात्मा डॉ. अवमिंद्र ने बताया कि संस्थान के संस्थापक एवं संचालक गुरुदेव आशुतोष महाराज की प्रेरणा से ‘अंतर्क्रांति’ प्रकल्प बंदियों के आंतरिक परिवर्तन और पुनर्वास के लिए चलाया जा रहा है। इसके माध्यम से बंदियों में आत्मसम्मान, नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का प्रयास किया जाता है, ताकि वे बेहतर जीवन की ओर आगे बढ़ सकें।
विज्ञापन

स्वामी धीरानंद ने कहा कि आध्यात्मिक चिंतन व्यक्ति को अपने विचारों, व्यवहार और निर्णयों का मूल्यांकन करने का अवसर देता है। बदलाव की शुरुआत अपनी गलतियों को स्वीकार करने, उनसे सीखने और बेहतर आचरण का संकल्प लेने से होती है। सत्य, संयम, धैर्य, क्षमा और सद्भाव जैसे मूल्य इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें