कुल्लू। लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र में शनिवार को महिलाओं की पठाअ भित्ति चित्र देउथला चित्रण प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें हुरला, नीणू, थरास, सचाणी की महिलाओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में बोदी शर्मा, ओमा शर्मा, सुभद्रा शर्मा निर्णायक की भूमिका में रहीं।
इस प्रतियोगिता में इंद्रा शर्मा ने प्रथम, कुमारी चंपा ने द्वितीय, सत्यभामा ने तृतीय, दीपा शर्मा और गायत्री ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किए। नीलमा, मीना, ओमा, प्रिया, मीना, कल्पना, मंगला, आशा, शीतल, निशा, रीना, विनीता, देविंद्रा, सुभद्रा ने भी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। जिला भाषा अधिकारी सुनीला ठाकुर ने कहा कि कुल्लू अपनी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर के लिए जाना जाता है। इसी सांस्कृतिक धरोहर का एक अंग यहां की विशिष्ट लोक कलाएं हैं। विभाग और रूपी सिराज कला मंच ने यह अनूठा प्रयास किया। इस दौरान डॉ. दयानंद गौतम मौजूद रहे। संवाद