फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए 32 ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
रक्तदान शिविर.......
विज्ञापन

सैंज में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
सैंज (कुल्लू)। विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य पर शनिवार को सैंज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रोटरी क्लब कुल्लू और एनएचपीसी चरण-दो के संयुक्त तत्वावधान में अमर उजाला फाउंडेशन ने सैंज में एनएचपीसी चरण-दो के अस्पताल में शिविर लगाया।
इसमें 32 लोगों ने रक्तदान किया है। शिविर में एनएचपीसी-दो की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवानों ने भी बढ़चढ़कर भाग लिया। शिविर का उद्घाटन एनएचपीसी चरण दो के महाप्रबंधक यांत्रिक रणजीत सिंह ने किया। कहा कि कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर दूसरों की जान बचाने में अपना योगदान दे सकता है।
विज्ञापन

रोटरी क्लब कुल्लू के अध्यक्ष अंशुल परमार ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। इस दौरान रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। शिविर में क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू की ब्लड बैंक की टीम का विशेष सहयोग रहा है। रक्तदान शिविर में गविश शर्मा और मोहर सिंह ठाकुर ने 24- 24 बार और प्रभा ठाकुर ने पहली बार रक्तदान कर गर्व महसूस किया है।
विज्ञापन

इस मौके पर एनएचपीसी के महाप्रबंधक शाजी के, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मीरा जैन, डॉ. पिंकी कुमारी रॉय, करुणाकर अरीजला, जिला कुल्लू अस्पताल के डॉ. वरुण तथा रोटरी फाउंडर सदस्य रोटेरियन वीके कपूर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें