फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: रघुपुरगढ़ में हटाए टेंट, भड़के कारोबारी

विज्ञापन
रघुपुरगढ़ में स्थानीय कारोबारियों की बात सुनते विधायक लोकेंद्र कुमार। स्त्रोत पाठक
विज्ञापन
कुल्लू। रघुपुरगढ़ में करीब एक दशक से पर्यटन गतिविधियां चला रहे स्थानीय युवाओं के टेंट हटाने पर कारोबारी और वन विभाग फिर से आमने-सामने हैं। वीरवार काे वन विभाग की टीम यहां लगे टेंटों को हटाने के लिए पहुंची थी। दो टेंट हटाए भी गए। इसकी भनक जब आसपास के लोगों और कारोबारियों को लगी तो वे एकत्रित होकर विरोध करने लगे। करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा।
विज्ञापन

युवा कारोबारियों का कहना है कि पर्यटन सीजन के बीच वन विभाग बेवजह कार्रवाई कर रहा है। उन्हें बार-बार परेशान किया जा रहा है। वन विभाग की टीम पुलिस को लेकर पहुंची थी। रघुपुर में पर्यटन गतिविधियां चला रहे विभिन्न गांवों के कारोबारियों ने वन विभाग पर आरोप लगाया कि प्रदेश और जिले में कई जगहों पर इस तरह की पर्यटन गतिविधियां चल रही हैं लेकिन रघुपुरगढ़ को टारगेट किया जा रहा है।
कहा कि उनके लिए स्थायी नीति बनाई जाए। सूचना के बाद स्थानीय विधायक लोकेंद्र कुमार भी रघुपुरगढ़ पहुंचे और युवा कारोबारियों से बातचीत की। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लोगों के स्वरोजगार को छीन रही है। मामले में वन विभाग से बात की जाएगी। युवाओं के हक के लिए जो भी लड़ाई लड़नी होगी, वह लड़ी जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान जिला परिषद सदस्य रीमा ठाकुर भी मौजूद रहीं। उधर, वन विभाग ने करीब 15 से अधिक लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने सहित बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा कि वन विभाग से शिकायत मिली है। जांच की जा रही है। संवाद
...
वन विभाग के डीएफओ का फोन बंद था। फिर अरण्यपाल से बात की। स्थानीय युवाओं के रोजगार की रक्षा के लिए जल्द प्रशासन और वन विभाग के साथ बैठक कर बीच का रास्ता निकाला जाएगा।
विज्ञापन

-बुद्धि सिंह ठाकुर, अध्यक्ष, राज्य मिल्कफेड
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें