फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: तुर्कीय से सेब, चेरी और ड्राय फ्रूट के आयात पर प्रतिबंध लगाए भारत

Wed, 14 May 2025 11:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
-फोटो सहित
विज्ञापन

पाकिस्तान का साथ देने पर बागवान और व्यापारी वर्ग में तुर्की के खिलाफ रोष
बोले-देश में बड़ी मात्रा में आयात होता है तुर्कीय का सामान
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। भारत-पाकिस्तान में सीजफायर हो गया हो मगर दोनों देशों के बीच तनाव कम नहीं हुआ है। ऐसे में दुश्मन देश पाकिस्तान का साथ देने वाले तुर्कीय को भी अब देश के भीतर विरोध होना शुरू हो गया है। सेब, चेरी और खुमानी का उत्पादन करने वाले जिला कुल्लू के बागवान भी अब तुर्कीय को लेकर मुखर हो गए है। वहीं व्यापारी वर्ग भी तुर्कीय से आने वाले सभी तरह के सामान के आयात पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। हालांकि कुल्लू में जिला सेब के साथ चेरी, खुमानी और ड्राय फ्रूट्स नहीं आते हैं मगर यह देश के बड़े शहर में भी नहीं बिकना चाहिए।
बागवान खीमी राम, लीला प्रसाद, तेज राम, जगदीश ठाकुर और प्रेम शर्मा ने कहा कि तुर्कीय से बड़ी मात्रा में सेब भारत के लिए आयात किया जाता है। इसका असर हिमाचल प्रदेश के सेब बागवानों की आमदनी पर पड़ रहा है। कहा कि जो तुर्कीय भारत के खिलाफ पाकिस्तान को अपने हथियार और ड्रोन देता है वह विश्वासघात किया है। ऐसे में उसके साथ व्यापारिक समझौतों को खत्म किया जाना चाहिए। तुर्कीय में जब भूकंप आया था तो भारत ने सबसे पहले उसकी मदद की थी। मगर अब सब भूलकर पाकिस्तान का साथ दे रहा है। कहा कि इसको लेकर देशवासियों में गुस्सा है।
विज्ञापन

बाक्स
सेब के साथ अन्य सामान भी कुल्लू में नहीं आता है। लेकिन बड़े शहरों में यह बड़ी मात्रा में आता है। इसमें फल व ड्राय फ्रुट्स और कपड़ा शामिल है। केंद्र सरकार को तुर्कीय से आने वाले सभी तरह के सामान पर इस पर पूरी तरह से रोक लगाई जानी चाहिए।
-राकेश कोहली, पूर्व अध्यक्ष कुल्लू व्यापार मंडल
बाक्स
तुर्कीय के सेब आयात पर फलोत्पादक मंडल कुल्लू विरोध करता है। वह पहले से ही विदेश से आने सेब के आयात पर पर लगने वाले शुल्क को 100 फीसदी करने की मांग करता आया है। लेकिन तुर्कीय ने जो हिमाकत अभी भारत-पाकिस्तान तनाव में की है उसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। ऐसे में उसे सामान पर प्रतिबंध लगना चाहिए।
विज्ञापन

-महेंद्रग उपाध्याय, अध्यक्ष फलोत्पादक मंडल कुल्लू
बाक्स
तुर्कीय से भारत आने वाला सामान
तुर्कीय से भारत में कालीन, फर्नीचर, बुना हुआ कपड़ा, फैशन परिधान, जेवर, टाइल्स, चेरी, ड्राय फ्रूट्स, हाथ से बनी सजावटी वस्तुएं, पारंपरिक टाइल्स, सूखे मेवे अखरोट, किशमिश, बादाम, जैतून और जैतून का तेल, चॉकलेट और मसाले और हर्बल चाय शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें