फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी, समाजसेवी संजय की बिगड़ी तबीयत

विज्ञापन
कुल्लू के प्रदर्शनी मैदान में क्षेत्रीय अस्पतासल में महिला मौत मामले को लेकर प्र  आमरण अनशन पर 
विज्ञापन
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल में पिछले महीने हुई महिला की मौत के मामले में समाजसेवियों और अन्य लोगों का प्रदर्शनी मैदान में क्रमिक आमरण अनशन बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान समाजसेवी संजय चौहान की तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टरों ने उनकी जांच की।
विज्ञापन

संजय चौहान को उल्टियां हुईं और उनका बीपी लो पाया गया। उधर, संजय चौहान की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलने पर तहसीलदार भुंतर नितेश ठाकुर अनशन स्थल पहुंचे और उनका हाल-चाल जाना।
इस दौरान आमरण अनशन पर बैठे बलदेव ठाकुर उर्फ बंटी सराजी ने कहा कि तहसीलदार ने संजय चौहान की सेहत की जानकारी तो ली लेकिन आंदोलन की मांगों को लेकर अब तक प्रशासन की ओर से कोई पहल या वार्ता शुरू नहीं की गई है। मांगें पूरी होने तक आमरण अनशन जारी रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आंदोलन को अब आम जनता और विभिन्न सामाजिक संगठनों का भी समर्थन मिलने लगा है। वहीं, अनशनकारी सुमित ठाकुर ने आरोप लगाया कि तीन दिन से अनशन पर बैठे होने के बावजूद प्रशासन ने बिजली, पानी और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवाई हैं।
उन्होंने कहा कि रात के समय लावारिस मवेशी तंबू में घुस जाते हैं और नशे में लोग भी वहां पहुंच रहे हैं, जिससे अनशनकारियों को परेशानी हो रही है। उन्होंने प्रशासन से बिजली, पानी और मोबाइल शौचालय की व्यवस्था करने की मांग की। सुमित ठाकुर ने बताया कि तहसीलदार ने जल्द आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें