बंजार। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय बंजार में बुधवार को एसएफआई इकाई ने नीट लीक मामले के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान इकाई के अध्यक्ष साहिल और सचिव हेम लता ने कहा कि नीट और एनटीए से जुड़े परीक्षा घोटालों के खिलाफ छात्रों ने आवाज उठाई है। इसके बावजूद छात्र नेताओं पर मामले दर्ज किए गए। उन्होंने दिल्ली पुलिस की छात्रों पर की गई कार्रवाई की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना छात्रों का लोकतांत्रिक अधिकार है और इस संदर्भ में सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का भी उल्लेख किया गया। इस दौरान मंडी से सांसद कंगना रणैत के बयान और छात्राओं पर की गई कथित अभद्र टिप्पणियों की भी निंदा की। संवाद