उत्सव : बंजार के आराध्य देवा बालू नाग अपने देवालय से दशहरा उत्सव कुल्लू में शिरकत करने के लिए पूर्वाह्न 11 बजे रवाना होंगे।
....
कारोबार : अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा के लिए प्लाॅट आवंटन की प्रक्रिया बहु-उद्देश्यीय भवन कुल्लू में सुबह 10 बजे से शुरू होगी।
....
शिक्षा : पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुंतर में एनएनएस शिविर के दौरान स्वयंसेवी स्कूल परिसर को पूर्वाह्न 11:30 बजे से संवारेंगे।
...
काम की बात
जिला मुख्यालय कुल्लू में स्थित सर्कुलर मार्ग से मालरोड को जाेड़ने वाली सड़क को बंद कर दिया गया है। इस सड़क से आगामी 20 दिनों तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। ढालपुर चौक से काॅलेज चौक तक मालराेड से भी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।
...
स्वास्थ्य : क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू संपर्क नंबर 01902-222350
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के ट्राॅमा सेंटर कमरा नंबर 156 की आपातकालीन ओपीडी में सुबह 9:30 बजे से डॉ. सुरेश, अपराह्न 3:30 बजे से डॉ. सुरेंद्र और रात 9:30 बजे से डॉ. संतुष्ट शर्मा सेवाएं देंगे।
....
ओपीडी समय सुबह 9:30 से शाम 4 बजे तक
पुरुष सामान्य (कमरा नंबर 116) डॉ. राजेंद्र कोहली, डॉ. शुभम, डॉ.सुरेश कुमार
महिला सामान्य (कमरा नंबर 309) डॉ. अदिति, डॉ. तेंजिन, डॉ. किरण ठाकुर] डॉ. शानू महाजन
मेडिसिन (कमरा नंबर 107) डॉ. कल्याण सिंह, डॉ. नेहा, डॉ. नितेश कुमार
ऑर्थो (कमरा नंबर 221) डॉ. अशोक
सर्जरी (कमरा नंबर 220) डॉ. सम्राट चटर्जी, डॉ. प्रीत ठाकुर, डॉ. कमल दत्ता
ईएनटी (कमरा नंबर 208) डॉ. ऋतु राणा, डॉ. सुमित वालिया
त्वचा रोग (कमरा नंबर 119) डॉ. रतन सागर
गायनी (कमरा नंबर 145) डॉ. आलोक शर्मा, डॉ. विवेक
बाल रोग (कमरा नंबर 143) डॉ. तेंजिन मंटूक
हेल्प डेस्क (कमरा नंबर 124)-संपर्क नंबर 01902-357791
24×7 खुला रहता है।