फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पतलीकूहल में 100 स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

विज्ञापन
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने पतलीकूहल मेला मैदान में स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ शस्त्र पूजन से हुआ। इसके बाद 100 से अधिक स्वयंसेवकों ने पथ संचलन किया, जिसमें 30 से अधिक मातृशक्ति ने भी भाग लिया। संचलन मेला मैदान से शुरू होकर बाजार और फोरलेन से होते हुए वापस मैदान में संपन्न हुआ।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता एवं मंडी विभाग सह संघचालक राजीव करीर ने संघ के पंच परिवर्तन सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी भाव और नागरिक कर्तव्यों के महत्व पर प्रकाश डाला। खंड कार्यवाह सार्थक ठाकुर ने संघ की प्रार्थना में निहित राष्ट्र समर्पण, सामूहिक शक्ति और विश्व कल्याण की भावना पर विचार रखे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें