मेला-उपमंडल आनी के देहुरी में देवता खुडीजल के सम्मान में मनाए जा रहे देहुरी मेले का शाम 4 बजे समापन होगा।
....
प्रदर्शनी-जिला मुख्यालय ढालपुर में स्थित लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र कुल्लू में पुस्तक प्रदर्शनी सुबह 10 बजे से सजेगी।
...
मेला: सैंज घाटी के रोट जन्माष्टमी महोत्सव का देव रीति-रिवाजों के अनुसार अपराह्न 2:30 बजे समापन होगा।
....
काम की बात
कुल्लू-भुंतर मार्ग से पाहनाला को जोड़ने वाली मौहल-पाहनाला सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी। सड़क पर अपर मौहल के पास खड्ड पर स्थापित पुल की मरम्मत की जाएगी। जिला प्रशासन ने छह सितंबर तक पुल को बंद रखने के निर्देश दिए हैं।
.....
स्वास्थ्य: क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू संपर्क नंबर 01902-222350
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के ट्राॅमा सेंटर कमरा नंबर 156 की आपातकालीन ओपीडी में सुबह 9:30 बजे से डॉ. नेहा वर्मा, अपराह्न 3:30 बजे से डॉ. पदम नेगी और रात 9:30 बजे से डॉ. सुमित वालिया सेवाएं देंगे।
0000