परंपरा : धार्मिक एवं पर्यटन स्थल मनाली में स्थित हिडिंबा माता के मंदिर में माता के विभिन्न रूपों का व्याख्यान शशांक कृष्ण कौशल पूर्वाह्न 11 बजे से करेंगे।
....
स्वास्थ्य-नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कुल्लू में जागरूकता कार्यक्रम अपराह्न 2 बजे से होगा।
...
आयोजन- घौड़दौड़ में एकल अभियान कार्यक्रम में प्रतिभागियों को आरोग्य विकास योजना के तहत रोग मुक्त रहने का प्रशिक्षण सुबह 9 बजे से दिया जाएगा।
..
बैठक-पर्यटन नगरी मनाली में पेंशनभोगी संघ का महा अधिवेशन पूर्वाह्न 11:30 बजे से होगा।
...
काम की बात
पनारसा के घ्राट नाला (दलाशनी) से हुरला-थरास सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए अस्थायी रूप बंद रहेगी। पनारसा में 68 मीटर लंबे स्टील पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। इस काम में भारी लिफ्टिंग मशीनों का उपयोग और पुल को स्थापित करने जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं, जो सीधे सड़क के ऊपर होने हैं। ऐसे में इस सड़क पर आगामी 16 जुलाई तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। वाहन बजौरा-भुंतर-कुल्लू सड़क से होकर गुजरेंगे।
...
स्वास्थ्य-क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू संपर्क नंबर 01902-222350
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के ट्राॅमा सेंटर की आपातकालीन ओपीडी में सुबह 9:30 बजे से डॉ. सम्राट चटर्जी, अपराह्न 3:30 बजे से डॉ. संतुष्ट शर्मा और शाम 9:30 बजे से डॉ. रीमा घई सेवाएं देंगी।
0001