फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सिटी में आज

Sat, 27 Dec 2025 10:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदर्शनी : रौरिक मेमोरियल ट्रस्ट नग्गर में तीन राज्यों की सांस्कृतिक विरासत चित्रों के माध्यम से सुबह 9 बजे से प्रदर्शित की जाएगी।
विज्ञापन


आस्था : देवता श्री हरी काली नारायण 25 दिनों की हारियान क्षेत्र की परिक्रमा कर अपने देवालय शाम 4 बजे लौटेंगे।

शिक्षा : राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय बंजार में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का शुभारंभ प्रभात फेरी से सुबह 6 बजे होगा।

प्रशिक्षण : रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण केंद्र पिरड़ी में देशभर के 35 स्वयंसेवियों को नदी के रास्ते राहत एवं बचाव कार्य का प्रशिक्षण पूर्वाह्न 11 बजे से दिया जाएगा।
विज्ञापन


काम की बात
विद्युत उपमंडल 11केवी, 250 केवीए सब स्टेशन फील्ड हॉस्टल की एलटी लाइनों की मरम्मत और खंभे लगाने का काम किया जाएगा। ऐसे में 28 दिसंबर को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक या काम के पूरा होने तक फील्ड हॉस्टल, नारू क्लीनिक, रामा सामुदायिक भवन और खोरी रोपा आदि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन


स्वास्थ्य: क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू संपर्क नंबर 01902-223036
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के ट्राॅमा सेंटर की आपातकालीन ओपीडी में सुबह 9:30 से डॉ. राजेंद्र कोहली, डॉ. संतुष्ट और डॉ. शुभम सेवाएं देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें