कार्यक्रम : रथ मैदान कुल्लू में जिला स्तरीय विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन पूर्वाह्न 11:00 बजे से होगा।
समारोह : ऊझी घाटी के सजला के देवता विष्णु शाही स्नान के लिए अपने देवालय से पूर्वाह्न 11:30 बजे प्रस्थान करेंगे।
कथा : शीतला माता मंदिर में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत कथा में कथा वाचक पंकज श्रोत्री दोपहर 01:00 बजे से कथा का वाचन करेंगे।
प्रशिक्षण : देश के एकमात्र रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण केंद्र पिरड़ी में पांच राज्यों के युवाओं को नदी के राहत एवं बचाव कार्यों का बेसिक कोर्स पूर्वाह्न 11:00 बजे से करवाया जाएगा।
प्रदर्शनी : अंतरराष्ट्रीय रौरिक मेमोरियल ट्रस्ट नग्गर में देश-विदेश के कलाकारों की प्रदर्शनी पूर्वाह्न 11:00 बजे से सजेगी।
काम की बात
विद्युत उपमंडल-एक के तहत आने वाले 11 केवी गांधीनगर सब स्टेशन के तहत एलटी लाइनों की मरम्मत और नए पोल स्थापित किए जाएंगे। मरम्मत कार्य के चलते 16 नवंबर को सुबह 11:00 से शाम 05:00 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू संपर्क नंबर 01902-223036
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के ट्राॅमा सेंटर की आपातकालीन ओपीडी में सुबह 09:30 से डॉ. रितु परण, दोपहर 03:30 बजे डॉ. अशोक और 09:30 बजे से डॉ. राजेंद्र कोहली सेवाएं देंगे।