फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सिटी में आज

Sat, 25 Oct 2025 09:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
आस्था : देवता लोमेश ऋषि और शंगचूल महादेव का बंजार उपमंडल के टील गांव में शाम 3:00 बजे भव्य देवमिलन होगा।
विज्ञापन



मैराथन : पर्यटन नगरी मनाली के मालरोड पर सुबह 7:00 बजे मैराथन को विधायक भुवनेश्वर गौड़ हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।


स्वच्छता : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जगतसुख के स्वयंसेवी माता संध्या गायत्री मंदिर में सुबह 10:00 बजे सफाई अभियान चला ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे।

दौरा : विधायक सुरेंद्र शौरी उपमंडल बंजार के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा दोपहर 12:00 बजे करेंगे। विधायक प्रभावितों से बातचीत करेंगे।


काम की बात

सब्जी मंडी ... सब्जी मंडी भुंतर में एक दिन अवकाश के बाद मंडी में जापानी फल, अनार और अन्य फलों की बोली सुबह 8:00 बजे के बाद शुरू होगी।





ट्रैफिक रूट बदला... दशहरा और दिवाली उत्सव के कारण जिला मुख्यालय में ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है। ऐसे में कुल्लू से भुंतर-औट के लिए अस्थायी बस अड्डा ढालपुर और जिला मंडी और बाहरी राज्यों के लिए अंतर राज्यीय बस अड्डा कुल्लू से वाया मनाली-कीरतपुर हाइवे से संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन








...क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू
आपातकालीन स्थिति में चिकित्सकाें की ड्यूटी बदल सकती है।
कुल्लू अस्पताल संपर्क नंबर 01902-223036
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के ट्रामा सेंटर की आपातकालीन ओपीडी में सुबह 09:30 से डॉ अनु देवी , दोपहर 03:30 बजे डॉ शानू महाजन और शाम 09:30 बजे से डॉ सुरेंद्र सिंह देंगे। -अजय कुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें