फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: चिट्टा के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी पकड़ा

Sat, 25 Oct 2025 09:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली। मनाली के एक होटल से बरामद 20 ग्राम चिट्टा के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को पकड़ा है। दो युवक पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

मामले की छानबीन के बाद पुलिस ने इस नेटवर्क से जुड़े एक अन्य आरोपी राहुल शर्मा (23) निवासी मकान नंबर 100, गांधीचौक, आदर्श नगर, जिला सोनीपत (हरियाणा) को भी वोल्वो बस स्टैंड मनाली से गिरफ्तार किया। आरोपी मनाली से भागने की तैयारी में था। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने कहा कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। अन्य संभावित आरोपियों की संलिप्तता की जांच की जा रही है। संवाद



डंपर ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, केस दर्ज

कुल्लू। मनाली के तहत फिंडरूनाला में डंपर की ओर से मोटरसाइकिल को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। 24 अक्तूबर को मोटरसाइकिल सवार आदित्य 20, निवासी जौली, तहसील गुहाना, हरियाणा और विवेक कुमार 22, निवासी 574 कृष्णा कुंज गली नंबर चार, गुरुग्राम, हरियाणा को फिंडरूनाला में डंपर ने टक्कर मारी जिससे दोनों को चोटें आई हैं। इसके बाद दोनों को उपचार के लिए मिशन अस्पताल मनाली ले जाया गया। एएसपी संजीव चौहान ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजे आरोपी



मनाली। आलू ग्राउंड के समीप एक होटल में 20.480 ग्राम चिट्टा के मामले में तीन आरोपियों को तीन दिन की पुलिस रिमांड मिली है। आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश किया तो कोर्ट ने तीनों को तीन दिन तक पुलिस रिमांड में रखने का आदेश सुनाया। पुलिस ने योगेश राणा विकास नगर, जिला सोनीपत हरियाणा, रोहित शर्मा निवासी गोंपा रोड मनाली, डाकघर व तहसील मनाली, कुल्लू और राहुल शर्मा निवासी गांधीचौक, आदर्श नगर, जिला सोनीपत हरियाणा को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी मनीष ने कहा कि आरोपी तीन दिन की पुलिस रिमांड पर हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें