फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सुल्तानपुर में ताला तोड़ सोने-चांदी के आभूषण और नकदी उड़ा ले गए शातिर

Fri, 02 May 2025 10:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला की शिकायत पर सदर थाना में मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

सीसीटीवी खंगालने के साथ आसपास के लोगों से भी जुटाई जा रही जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। सुल्तानपुर में एक घर के दरवाजे और अलमारी का ताला तोड़कर शातिर ने सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सुल्तानपुर निवासी एक महिला पूनम ने सदर थाना कुल्लू को इसकी शिकायत दी है।
उन्होंने बताया कि एक मई को उनके घर में कोई भी मौजूद नहीं था। इस दौरान किसी ने उनके घर के दरवाजे का ताला तोड़ा। इसके बाद कमरे में रखी अलमारी से शातिर ने सोने के आभूषण सहित 1 लाख 90 हजार रुपये नकद चुरा लिए हैं।
विज्ञापन

शिकायत में महिला ने बताया कि अलमारी से नकदी के साथ 40 ग्राम भार के 2 सोने के कड़े, पांच जोड़ी चांदी की पायल, 2 चांदी के कड़े, 4 चांदी की चूड़ियां, चांदी की 8 जोड़ी चोरी हुए हैं। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति को पकड़कर चोरी हुए आभूषण और नकदी को वापस दिलाया जाए।
महिला की शिकायत पर पुलिस ने सदर थाना कुल्लू में बीएनएस की धारा 305, 331(3) के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आसपास के सीसीटीवी के साथ आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

उधर, पुलिस अधीक्षक डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा है कि पुलिस ने चोरी की घटना को लेकर जांच शुरू कर दी है। जल्द चोरी की घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति का पता लगाकर चोरी किया सामान भी बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें