फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीज सड़क पर बस सेवा बंद

Fri, 25 Mar 2016 10:24 PM IST
कुल्लू
विज्ञापन
बा‌रिश के कारण बंद पड़ी पीज सड़क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला मुख्यालय कुल्लू की बगल में बसे पीज क्षेत्र के लोग एक सप्ताह से बस सेवा से वंचित हैं। पिछले दिनों हुई बारिशों के कारण सड़क काफी क्षतिग्रस्त हो गई है। ऐसे में जगह-जगह भूस्खलन होने से सड़क पर मलबा और बड़ी-बड़ी चट्टानें आ गई हैं। लोगों में इस बात को लेकर रोष है कि मौसम साफ होने के बावजूद भी लोक निर्माण विभाग इस सड़क की बहाली के लिए कोई प्रयास नहीं कर रहा है। जिसका खमियाजा स्कूल-कॉलेज के छात्राओं समेत सरकारी कर्मचारियों को उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


अराजपत्रित कर्मचारी संघ कुल्लू ने भी सड़क बंद होने से रोष व्यक्त किया है और लोनिवि को जल्द से जल्द सड़क बहाल करने की चेतावनी दी है। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ कुल्लू के मुख्य प्रवक्ता टिकम नेगी ने बताया कि सड़क बंद होने से पीज में कार्यरत कर्मचारियों को लगभग पांच किलोमीटर पैदल सफर करना पड़ रहा है। वहीं बच्चे भी पैदल सफर करने को मजबूर हैं। पीज प्रधान भुवनेश्वर का कहना है कि सड़क बंद होने से लोगों को काफी दिक्कतें आ रही हैं।

लोगों को ढालपुर से पीज तक सीधी खड़ी चढ़ाई में पीठ पर खाद्य सामग्री ढोनी पड़ रही है। ग्रामीण एवं पूर्व उपप्रधान चेतराम, उपप्रधान रमेश, विनोद, हरी सिंह, रेशमा देवी, लता देवी, पूर्वा देवी, चुनी लाल और प्रताप के अनुसार बस सेवा बंद होने के कारण काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को चेताया कि जल्द से जल्द सड़क को बहाल नहीं किया गया तो लोक निर्माण विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने से गुरेज नहीं किया जाएगा। इधर, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ चमन ने कहा कि बारिश से सड़क पर बड़ी-बड़ी चट्टानें आ गई हैं। ब्लास्टिंग का सामान आते ही सड़क को बहाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें