फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पलभर में सपनों के आशियाने बहा ले गया सैलाब

Wed, 27 Aug 2025 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यास नदी की बाढ़ में समा गए भ्लुगड़भट्ठी में दो दुकानें और तीन घर
विज्ञापन

जीवन भर की मेहनत बहते देख नहीं थम रहे प्रभावितों की आंखों के आंसू
विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने लिया नुकसान का जायजा और फौरी राहत दी
अमीचंद भंडारी

खराहल (कुल्लू)। लुगड़भट्ठी में ब्यास नदी की तेज लहरों ने दो दुकानें और तीन घर पूरी तरह से जलमग्न कर दिया। जीवन भर की मेहनत पल में बह गई जबकि परिवारों की आंखों में आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।
विधायक और प्रशासन ने पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया मगर पीड़ितों की दुआ है कि जल्द से जल्द सुरक्षा के उपाय हों। गनीमत यह रही कि नदी ने दिन के समय अपना रुख लुगड़भट्ठी की ओर किया। अगर यह रात को घटित होता तो जान का भी भारी नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन


26 अगस्त का दिन लुगड़भट्ठी के बाशिदों के लिए काल बनकर आया और मिनट में ब्यास नदी के रौद्र रूप ने भूपेंद्र ठाकुर, नीना देवी, संजू, रुकमणि और दुनी चंद के मकान जलमग्न कर दिए। हीरा लाल और मोहर सिंह का घर क्षतिग्रस्त हो गया है। घर का सामान आसपास के लोगों ने कुछ तो निकाल लिया मगर अधिकतर सामान नदी बहा कर ले गई।
पीडितों ने मंगलवार की रात रिश्तेदारों के घरों में गुजारी। ब्यास नदी के रुख बदलने से लुगड़भट्ठी में भारी तबाही हो गई है। पीने के पानी के दो पंप और छरूडू की सप्लाई पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। ऐसे में लोगों पेयजल की भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को प्रभावित परिवारों को विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने फौरी तौर पर 15-15 हजार रुपये दिए है। सरकारी नियम के मुताबिक घर बनाने के लिए और राशि मुहैया करवाई जाएगी। लोगों ने विधायक से जल्द रोड को दुरुस्त करने और पानी के बहाव को पुराने स्थल की ओर मोड़ने की भी मांग की है। उधर, लुगड़भत्ठी में उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने भी नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें