फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेहड़ी-फड़ी वालों पर नप का शिकंजा

Fri, 18 Dec 2015 09:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय में नगर परिषद ने चिन्हित स्थानों पर बेतरतीब ढंग से रेहड़ियां लगाने पर कारोबारियों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिन कारोबारियों ने स्थान लेकर रेहड़ी नहीं लगा रखी थी, उन रेहड़ियों को नगर परिषद ने जब्त कर लिया है। शुक्रवार सुबह नगर परिषद की टीम ने औचक निरीक्षण किया और ढालपुर से बेतरतीब ढंग से लगाई गई रेहड़ी-फड़ियों को हटाया। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के सामने सड़क किनारे लगी रेहड़ियों को भी नगर परिषद की टीम ने हटा दिया और उनके लिए साथ लगती पार्किंग में स्थान चिन्हित किए।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि अस्पताल के सामने वार्ड नंबर नौ के तहत आती पार्किंग में भी कुछेक रेहडी-फड़ी वालों ने नगर परिषद द्वारा तय मापदंडों अनुसार रेहड़ियां नहीं लगाई थीं, जिन पर भी नगर परिषद ने कार्रवाई अमल में लाई। जहां कारोबारियों ने तिरपाल और बैंच लगाकर कब्जा कर रखा था, उसे भी उखाड़ दिया गया। इस संदर्भ में नगर परिषद के ईओ तेज सिंह ठाकुर ने बताया कि शहर में जहां-तहां रेहड़ियां नहीं लगने दी जाएंगी। नगर परिषद ने पहले ही स्थान चिन्हित कर दिए थे। इसके बावजूद कुछ कारोबारियों ने काफी एरिया घेर रखा था। उन्होंने बताया कि सड़क से रेहड़ियों को हटा दिया गया है। सड़क पर रेहड़ी लगने नहीं दी जाएगी। इससे आम लोगों सहित वाहनों की आवाजाही में भी बाधा पहुंच रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें