फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी से अवैध खनन जोरों पर

Mon, 25 Jan 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मौहल के साथ सटी खड्ड में जेसीबी लगाकर अवैध कब्जा करने का कार्य जोरों पर चला हुआ है। यह मामला जिला प्रशासन सहित वन विभाग और माइनिंग विभाग के ध्यान में तीन दिन पूर्व आया है। इसके बावजूद यहां पर हो रही खुदाई पर प्रतिबंध नहीं लग पाया है। जानकारी के मुताबिक जहां खड्ड में जेसीबी से खुदाई की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक खड्ड में खुदाई कर साथ लगते स्कूल की पार्किंग का निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि यह मामला तीन दिन पूर्व प्रशासन के ध्यान में भी आ चुका है। इसके बावजूद माइनिंग और वन विभाग द्वारा कोई कार्रवाई न करना लापरवाही को दर्शाता है। नदी-नालों में जेसीबी से खुदाई करने पर प्रतिबंध लगाया गया है। वहीं, मौहल में अवैध कब्जा करने के लिए नाले में जेसीबी से खुदाई की जा रही है। खुदाई से जो मलबा निकल रहा है, वह भी नाले में ही फेंका जा रहा है। गौरतलब है कि  बरसात के दिनों में मलबे की इस डंपिंग से खतरा हो सकता है। सूत्र बताते हैं कि सरकारी जमीन में कब्जा कर यहां पर निजी स्कूल की पार्किंग बनाई जा रही है। उधर, खनन अधिकारी बिंदिया रानी का कहना है कि इस मामले को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि विभाग के इंस्पेक्टर को मौके पर जाकर छानबीन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें