फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मनाली में 15 दुकानों से हटाए अवैध कब्जे

Fri, 25 Apr 2025 10:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
मनाली के अवैध कब्जों को हटाने में जुटे नगर परिषद के कर्मी।-संवाद
विज्ञापन
नगर परिषद ने सामान रखने को लगाए लोहे के जाले, अन्य सामान भी किया जब्त
विज्ञापन

कार्रवाई से कारोबारियों में मचा हड़कंप, अवैध कब्जा हटाने को दिए गए थे नोटिस

संवाद न्यूज एंजेसी
मनाली। पर्यटन नगरी मनाली में शुक्रवार दोपहर बाद नगर परिषद की अवैध कब्जाधारियों पर कार्रवाई से हड़कंप मच गया। नगर परिषद की इस मुहिम के तहत लगभग 15 अवैध कब्जाधारियों पर गाज गिरी। बाजार में कब्जाधारियों को हालांकि नगर परिषद मनाली पहले ही नोटिस जारी कर चुकी है।
नोटिस जारी करने के बाद भी कब्जे नहीं हटे तो नगर परिषद को खुद कार्रवाई करनी पड़ी। पहले दिन मनु मार्केट में बस स्टैंड के समीप से अवैध कब्जे हटाए गए। नगर परिषद कब्जाधारियों से सहयोग कर उन्हें अपना सामान दुकान के अंदर लगाने का आग्रह करती रही है। इस बारे में नगर परिषद ने सभी को नोटिस जारी किए थे। इसमें कहा कि वे अपने कब्जे खुद हटा दें। दो दिन पहले लाउड स्पीकर के माध्यम से भी आगाह किया गया। बावजूद इसके कब्जाधारी नहीं माने। शुक्रवार को नगर परिषद अध्यक्ष मनोज लारजे, कार्यकारी अधिकारी करुण भरमौरिया की अगुवाई में कार्रवाई की गई। प्रशासन और पुलिस की टीम भी साथ रही। लगभग तीन बजे टीम ने बस स्टैंड के समीप सड़क के किनारे दुकानों से अवैध कब्जे हटाए। दुकान से आगे सड़क और निकास नाली के ऊपर रखा सामान भी हटवाया गया। सामान रखने के लिए लगाए गए लोहे के जाले और अन्य सामान को नगर परिषद ने जब्त कर लिया। इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। नगर परिषद कि मुहिम को देख कई दुकानदारों ने खुद ही अपना सामान समेट लिया। नगर परिषद ने साफ किया कि यह अंतिम कार्रवाई है। इसके बाद भी यदि कोई नहीं माना तो उसका चालान कर केस किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


निकास नालियों पर ही सजा दी दुकानें
मनु मार्केट में बस अड्डा से सटी सड़क की निकास नाली ही दबा दी गई है। नाली पर टेबल लगाकर सामान बेचा जा रहा है। इस कब्जे को देखकर नगर परिषद के अधिकारी और पदाधिकारी हैरान हो गए। नाली पर दुकान होने के कारण नगर परिषद को सफाई करने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। दुकान के आगे फुटपाथ के ऊपर छत लगा रखी है। इसके नीचे सामान सजाया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें