फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: नेशनल हाईवे-तीन पर बजौरा से पतलीकूहल तक हटेंगे अवैध कब्जे

Thu, 17 Apr 2025 06:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कुल्लू में नेशनल हाईवे-तीन पर जगह-जगह किए गए अवैध कब्जों को हटाने की प्रक्रिया एनएचएआई ने शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि अभी बजौरा से लेकर पतलीकूहल तक करीब 50 कब्जों को चिह्नित किया गया है और पर्यटन सीजन को देखते हुए एनएचएआई ने कब्जाधारियों को नोटिस जारी कर खुद ही हटाने को कहा है। एक सप्ताह के समय के भीतर कब्जे नहीं हटाए गए तो जिला प्रशासन पुलिस बल को साथ लेकर बुलडोजर चलाएगा।
विज्ञापन

एनएचएआई ने बजौरा फोरलेन से लेकर रामशिला तथा रामशिला से लेकर पतलीकूहल हाईवे-तीन पर सजी रेहड़ी-फड़ी और खोखों को चिह्नित किया है। इसके बाद इन लोगों को इन कब्जों को हटाने के लिए नोटिस भी दिए गए हैं। मगर अभी तक रेहड़ी-फड़ी के साथ खोखो में कई तरह के खाद्य पदार्थ व चाय बिक रही है। हाईवे किनारे लगी रेहड़ी-फड़ियों से जहां आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं पर्यटन सीजन में जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। शहरवासी राजेंद्र चौधरी, हेत राम, संजय शर्मा, नरोतम ठाकुर तथा दोत राम ने कहा कि हाईवे का निर्माण वाहनों की आवाजाही के लिए किया गया है। लेकिन हाईवे-तीन पर बजौरा से लेकर मनाली तक जगह-जगह अवैध रूप से खोखे व रेहड़ियां चल रही हैं। इससे न केवल जाम लगता है बल्कि हादसे का भी खतरा होता है। पिछले दिनों भी मणिकर्ण में पेड़ गिरने से यहां रेहड़ी चला रही जम्मू की एक महिला की मौत हो गई थी। एनएचएआई के रेजिडेंट इंजीनियर अशोक चौहान ने कहा कि हाईवे किनारे अवैध रूप से चल रही रेहड़ी-फड़ी के संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं। उन्हें खुद कब्जे हटाने को कहा गया है। खुद न हटाने पर प्रशासन को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन

एसडीएस कुल्लू विकास शुक्ला ने कहा कि एनएचएआई की तरफ से हाईवे में किए गए कब्जों को हटाने की कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें