फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: इग्नू में प्रवेश और पुनः पंजीकरण की तिथि बढ़ी

Fri, 06 Feb 2026 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की ओर से जनवरी 2026 सत्र के लिए ऑनलाइन नवीन प्रवेश एवं पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

सक्षम प्राधिकारी के निर्देशानुसार अब इच्छुक शिक्षार्थी 15 फरवरी तक आवेदन कर सकेंगे। यह विस्तारित तिथि इग्नू की ओर से संचालित सभी अधिसूचित कार्यक्रमों पर लागू होगी। जो विद्यार्थी किसी कारणवश अब तक प्रवेश या पुनः पंजीकरण नहीं कर पाए थे, उनके लिए यह एक सुनहरा अवसर है।
इग्नू अध्ययन केंद्र 1107, राजकीय महाविद्यालय कुल्लू के समन्वयक प्रो. राजेश कुमार ने विद्यार्थियों से समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है। किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए शिक्षार्थी अध्ययन केंद्र में व्यक्तिगत रूप से अथवा दूरभाष के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें