फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान्य वर्ग की अनदेखी, दबाएं नोटा : जितेंद्र

विज्ञापन
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी कुल्लू में प्रैस वार्ता के दौरान। संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र राजपूत ने कहा कि एसटी, एससी और ओबीसी के आयोग बने हैं लेकिन सामान्य वर्ग के लिए आयोग नहीं बनाया जा रहा है। सामान्य वर्ग आयोग बनाने को लेकर पूर्व की भाजपा सरकार ने भी दिलचस्पी नहीं दिखाई।
विज्ञापन

वर्तमान सरकार की ओर से इसमें गंभीरता नहीं दिखाई गई है। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने प्रदेश की जनता से अपील की कि लोकसभा चुनाव में नोटा का बटन दबाया जाए। कम से कम एक घर में एक सदस्य तो नोटा को वोट करें। उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 के लोकसभा उपचुनाव में 14,000 मतदाताओं ने नोटा बटन दबाकर अपनी ताकत दिखाई थी। वर्ष 2022 विधानसभा चुनाव में यह संख्या 35,000 पहुंची। इस दौरान फतेह सिंह राणा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें