फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मार्च तक महिलाओं को पंद्रह सौ नहीं मिले तो होगा आंदोलन

Thu, 08 Jan 2026 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश प्रभारी ऋतु राज बोले - संगठन को करेंगे मजबूत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। आम आदमी पार्टी प्रदेश में संगठन को मजबूत करने में जुटी है। सभी जिलाें में कमेटियां बनाकर घोषित कर दी गई हैं। अब विधानसभा क्षेत्रों में भी कमेटियां गठित की जा रही हैं।
विज्ञापन

यह बात आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी ऋतु राज गोविंद सिंह झा ने कुल्लू के शमशी में हुई जिला कार्यकारिणी की बैठक के बाद पत्रकारों से कही। झा ने कहा हिमाचल के लोग चाहते हैं कि आप पार्टी में मजबूती से चुनाव लड़े। प्रदेश के लोग कांग्रेस ओर भाजपा दोनों की लूट से तंग आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि पिछले चुनावों में कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी के घोषणा पत्र को कॉपी किया है। उन्होंने कॉपी कर लोगों को गारंटी दी कि महिलाओं को 1500 रुपये देंगे, 300 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे, मुफ्त बस सुविधा देंगे, अच्छे स्कूल और अस्पताल बनाएंगे, युवाओं को रोजगार देंगे, किसानों को बेसहारा पशुओं से निजात दिलाएंगे, गोबर खरीदेंगे सहित कई झूठे वायदे किए जिसमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि सरकार अगर 31 मार्च तक महिलाओं को 1500 नहीं देती और बिजली के 300 यूनिट बिजली मुफ्त नहीं देती है तो आम आदमी पार्टी सड़क पर उतरेगी ओर प्रदेश की कांग्रेस सरकार के विरुद्ध मोर्चा खोलेगी। इस दौरान उनके साथ जिला अध्यक्ष शेरा नेगी, उपाध्यक्ष नीरज सैनी व अजय गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें