फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कड़ाके की ठंड के बीच 30 मरीजों ने करवाया उपचार

Thu, 08 Jan 2026 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
एम्स दिल्ली के विशेषज्ञ चिकित्सक दे रहे हैं सेवाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। रायसन स्थित नेत्र अस्पताल में डॉ. राजेंद्र प्रसाद नेत्र विज्ञान केंद्र एम्स दिल्ली के चिकित्सक सेवाएं दे रहे हैं। अस्पताल में पांच दिन का विशेष शिविर चल रहा है।
विज्ञापन

शिविर के तीसरे दिन वीरवार को एम्स के चिकित्सकों ने 30 मरीजों की आंखों की जांच की। साथ ही अस्पताल में मरीजों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन भी किए गए।
डॉ. राजेंद्र प्रसाद नेत्र विज्ञान केंद्र एम्स दिल्ली के दो विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम मरीजों की आंखों की जांच कर रही है। अस्पताल में दस जनवरी तक एम्स के चिकित्सक नेत्र रोगों के मरीजों की जांच करेंगे। अस्पताल में साल 2026 का यह पहले शिविर है जिसमें एम्स के चिकित्सक सेवाएं दे रहे हैं। अस्पताल के प्रभारी डॉ. डेनिस ने कहा कि रायसन में एम्स दिल्ली के दो नेत्र रोग विशेषज्ञ मरीजों का उपचार और ऑपरेशन कर रहे हैं। विशेषज्ञ चिकित्सक सुबह के सत्र में मरीजों की आंखों की जांच कर रहे हैं। दोपहर बाद मोतियाबिंद के ऑपरेशन किए जा रहे हैं। कहा कि नेत्र अस्पताल रायसन में कड़ाके की ठंड के बीच मरीज उपचार करवाने पहुंच रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें