फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मांगों पर जल्द सुनवाई न हुई तो तेज होगा आंदोलन

Mon, 16 Feb 2026 10:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थी परिषद कुल्लू ने सरकार को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कुल्लू इकाई ने प्रदेश में शिक्षा, रोजगार और कानून व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रधानाचार्य के माध्यम से सरकार को मांगपत्र भेजा। विद्यार्थी परिषद ने चेतावनी दी है कि मांगों पर जल्द कार्रवाई न होने पर प्रदेशभर में आंदोलन तेज किया जाएगा।
विद्यार्थी परिषद इकाई अध्यक्ष ऋषभ ने कहा कि एक जिम्मेदार छात्र संगठन होने के नाते परिषद लगातार छात्रों के अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है। छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित किया गया है। सरकार से छात्रसंघ चुनाव बहाल करने, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को पूर्ण रूप से लागू करने, सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी का दायरा बढ़ाने की मांग उठाई गई है। इसके अलावा महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में अतिथि शिक्षक भर्ती प्रणाली को समाप्त कर नियमित शिक्षक एवं गैर-शिक्षक कर्मचारियों की नियुक्ति सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय की 112 हेक्टेयर भूमि के विस्तार और अधिग्रहण प्रक्रिया को पूरा करने, निजी विश्वविद्यालयों में शिक्षा के व्यापारीकरण पर रोक लगाने तथा मुख्यमंत्री शोध प्रोत्साहन योजना को जल्द शुरू किया जाए। युवाओं को स्थायी रोजगार उपलब्ध कराने और प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था और बढ़ती नशाखोरी पर सख्त कदम उठाए जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें