फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पांचवें दिन हड़ताल पर रहे 93 एंबुलेंस कर्मचारी

Mon, 16 Feb 2026 10:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
102 और 108 एंबुलेंस की सेवाएं रहीं प्रभावित
विज्ञापन

कुल्लू से शिमला प्रदर्शन करने पहुंचे 50 कर्मी

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। प्रदेश में 102 और 108 के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। जिले में कर्मचारियों ने पांचवें दिन सोमवार को भी एंबुलेंस सेवाएं बंद रखी।
कुल्लू से 50 कर्मचारी राजधानी शिमला में प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए भी पहुंचे। जिला कुल्लू और मंडी के सीमावर्ती क्षेत्र नगवाईं और बालीचौकी को मिलाकर 29 एंबुलेंस सेवाओं में हैं। इनमें 102 और 108 एंबुलेंस के 93 कर्मचारी तैनात हैं लेकिन यह सभी कर्मचारी पिछले पांच दिनों से अपनी मांगों के लिए हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

102 और 108 एंबुलेंस के 93 कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने से एंबुलेंस सेवाएं प्रभावित चल रहीं हैं। इस वजह से मरीजों और तीमारदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी चालकों और फार्मासिस्ट को एंबुलेंस संचालन का जिम्मा सौंपा है और मरीजों को हरसंभव मदद करने के निर्देश जारी किए हैं लेकिन एंबुलेंस आपातकालीन स्थिति में ही दौड़ रही हैं। इससे मरीज के साथ तीमारदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तीमारदार सौरव ने कहा कि उनकी माता को मेडिसिन वार्ड से उपचार के बाद छुट्टी दी गई है लेकिन चलने की हालत न होने के कारण उन्हें माता को घर पहुंचाने के लिए टैक्सी का सहारा लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस न मिलने से परेशानी हुई है। इसके अलावा तीमारदार मोहन लाल, अनुपमा, राधिका ने कहा कि उन्हें भी मरीज को घर ले जाने के लिए एंबुलेंस की आवश्यकता पड़ी लेकिन हड़ताल की वजह से टैक्सी करनी पड़ी। उधर, कर्मचारी पुष्पराज ठाकुर, नरेंद्र, सोनम, योगराज, मणिराम, ऋषि, अंजलि, श्वेता, नेहा, चमन, थरवीन, गोपाल, सुनिल, पवन ने कहा कि उनकी हड़ताल पांचवें दिन भी जारी रही। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों से 12-12 घंटे काम करवाया जा रहा है। नियमानुसार ओवरटाइम का भुगतान नहीं किया जा रहा। उनका स्थानांतरण भी मनमाने ढंग से किया जा रहा है। इससे कर्मचारियों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें