फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत मेरी नहीं, जनता की : हितेश्वर सिंह

Thu, 14 Jan 2016 06:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला परिषद की हॉट सीट रहे रैला वार्ड से भारी मतों से जीतकर आए हितेश्वर सिंह ने कहा है कि यह जीत मेरी नहीं है, बल्कि रैला वार्ड की जनता की जीत है। जनता जानती थी कि रैला वार्ड का विकास किसने किया है और भविष्य में कौन करेगा। इसी के मद्देनजर जनता ने जनमत दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यहां की जनता ने सत्ता का रौब नहीं स्वीकारा और विकास को वोट देकर रैला वार्ड से मुझे चुना है। हितेश्वर सिंह ने कहा कि एक तरफ जहां सरकार के मंत्री ने पूरी शक्ति रैला वार्ड में झोंक दी थी, वहीं दूसरी ओर मेरे पास सिर्फ पिछले पांच वर्षों में किया हुआ विकास ही मुद्दा था। पिछले पांच वर्षों में रैला वार्ड में करोड़ों के विकास कार्य हुए हैं, जिस पर जनता ने मुहर लगा दी है। अब भविष्य में भी जनता विकास की आस लगाए बैठी है। उस पर खरा उतरने की मैं पूरी कोशिश करूंगा। उन्होंने कहा कि रैला वार्ड की जनता को कई प्रकार के प्रलोभन दिए गए बावजूद इसके रैला की जनता ने सिर्फ विकास की ओर नजर देकर ही अपना निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें