फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बनाउगी लौटे कशु नारायण का भव्य स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी के आराध्य देवता कशु नारायण बनाउगी का मोहरा सोमवार शाम करीब चार बजे तुंग गांव पहुंच गया। यहां बाजे-गाजे के साथ देवता का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान श्रद्धालु काफी संख्या में जुटे और देवता के सामने माथा टेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। अब मंगलवार को मोहरा देव विधि अनुसार रथ में स्थापित किया जाएगा। उसके बाद देवता आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन देंगे। यह परंपरा सदियों से चली आ रही है। दो महीने पहले देवता के मोहरे को क्षेत्र के तुंग गांव ले जाया गया था, जहां इस अवधि तक मोहरे को रखा जाता है।
अब सोमवार को देवता के गूर और एक बंजतरी ने मोहरे को एक विशेष रास्ते से होकर बनाउगी गांव पहुंचाया। अब मंगलवार को एक बड़े देव समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें