फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मनाली में महिला की मौत के मामले में पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। नगर परिषद मनाली के वार्ड नंबर पांच मनु मार्केट में महिला की आत्महत्या के मामले में उसके पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर ही है। आरोपी पति को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। महिला यन्जना पत्नी समीर शर्मा का शव किराये के मकान में पंखे से लटके मिला था। आशंका जताई जा रही है कि उसने आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन

मामले में यन्जना के पिता जोगध्यान निवासी सालंग तहसील कुल्लू ने मनाली थाना में मुकदमा दर्ज करवाया था। पिता का आरोप है कि दामाद समीर शर्मा उनकी बेटी को दहेज के लिए अकसर तंग करता था। इसी वजह से यन्जना ने अपनी जान दे दी। पिता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मृतक महिला के पति समीर शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।
डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि मनाली में महिला की मौत मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने समीर शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें