फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी को 1.04 करोड़ रुपये का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कुल्लू में कोरोना महामारी से भारी नुकसान हो रहा है। जिले में परिवहन, पर्यटन समेत औद्योगिक गतिविधियां ठप हैं। कोरोना की दूसरी लहर ज्यादा भयानक होने के कारण कोरोना कर्फ्यूू लगाया है। ऐसे में सार्वजनिक परिवहन भी बंद हैं। इससे एचआरटीसी के कुल्लू डिपो को कर्फ्यूू के महज दो सप्ताह के भीतर ही 1.04 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

कोरोना काल में कुछ समय तक एचआरटीसी की बसों का 150 स्थानीय और 13 लंबे रूटों पर बसों का संचालन हो रहा था। इससे डिपो की रोजाना सात से आठ लाख रुपये तक कमाई हो रही थी। लेकिन दोबारा पाबंदियां लगने से निगम को रोजाना लाखों की चपत लग रही है। गौरतलब है कि कोरोना काल से पहले निगम की इंटर स्टेट और लोकल रूटों पर रोजाना की कमाई 18 से 20 लाख रुपये के बीच रहती थी। इसके बाद कोरोना में ही कुछ रूटों पर बसें चलने से निगम की कमाई मुश्किल से आठ लाख रुपये तक पहुंच पाई थी। पिछले सवा साल में निगम को कोरोना के चलते नुकसान उठाना पड़ा है। इससे निगम कर्मचारियों का वेतन देने में भी असमर्थ हो रहा है। बस अड्डा प्रभारी कुल्लू टेकचंद ठाकुर ने कहा कि कोरोना कर्फ्यूू के कारण निगम की छह वोल्वो, पांच डिलक्स, 12 इलेक्ट्रिक तथा 186 साधारण बसें खड़ी हैं। उधर, इस संबंध में निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक डीके नारंग ने कहा कि कोरोना महामारी से महज दो सप्ताह के दौरान कुल्लू डिपो को एक करोड़ रुपये से अधिक की चपत लगी है। निगम की स्थिति में सुधार होने की बजाय उल्टा नुकसान पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें