फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंडम बसों में हो रही है चंडीगढ़-मनाली की यात्रा

Mon, 16 May 2016 10:42 PM IST
कुल्लू/ केलांग
विज्ञापन
बीच रास्ते में खराब हो रही हैं बसें। लोग परेशान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय पर्यटन नगरी कुल्लू-मनाली में पर्यटन सीजन जोरों पर है। वहीं हिमाचल पथ परिवहन निगम की एसी बसें बीच रास्ते जवाब देने लगी हैं। लंबे रूट मनाली-चंडीगढ़ चलने वाली एसी बसें कीरतपुर में खटारा होने पर बार-बार खराब हो रही है। जिससे यात्री परेशान हो रहे हैं। मात्र कुल्लू डिपो में 6 एसी बसें 14 लाख किलोमीटर से अधिक चल पड़ी हैं। इनकी समय अवधि एक वर्ष पूर्व समाप्त हो गई है। इसके बावजूद लंबे रूटों पर निगम प्रबंधन द्वारा बसों को चलाया जा रहा है। एसी बसों में बाहरी राज्यों से आने वाली सवारियों को सुविधाएं नाम मात्र मिल रही हैं।
विज्ञापन


हिमाचल पथ परिवहन निगम की एसी बसों में यात्रियों को जान जोखिम में डालकर सफर करवाया जा रहा है। बसें खराब होने पर सवारियों चंडीगढ़ से मनाली आने वाले यात्रियों को तीन बसें बदलनी पड़ रही हैं। इन बसों में सीटें भी आरामदायक नहीं है। एसी काम नहीं कर रहा है। वहीं यह बसें सुरक्षित भी नहीं है। मनाली से चंडीगढ़ की दूरी 330 किलोमीटर है। इन बसों में सवारियों को 600 रुपये किराया देना पड़ता है। इसके बावजूद सवारियों को एसी बसों में मिलने वाली सुविधा नहीं मिल पा रही है। मनाली के विवेक, रोहित और सोनू का कहना है कि इन बसों में एसी लायक कुछ भी सुविधा उपलब्ध नहीं है। इस संदर्भ में आरएम कुल्लू पवन शर्मा ने बताया कि इन बसों में किराया 100 रुपये कम किया गया है। जब तक नई बसें नहीं आएंगी तब तक इन्हें चलाना निगम प्रबंधन के लिए मजबूरी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें